डुंडा में लगा बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर, 780 लोगों ने लिया हिस्सा

डुंडा, उत्तरकाशी। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को विकासखंड परिसर डुंडा में बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दर्जाधारी राज्यमंत्री श्याम डोभाल, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार और मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने प्रतिभाग किया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना रहा।


शिविर में क्षेत्र के 780 लोगों ने प्रतिभाग किया, जबकि विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं योजनाओं से 318 लोग लाभान्वित हुए। इस दौरान अलग-अलग विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और लाभ प्राप्त करने की जानकारी उपलब्ध कराई।
18 शिकायतें दर्ज, 14 का मौके पर निस्तारण
शिविर के दौरान ग्रामीणों की 18 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सूचना विभाग में पंजीकृत राम कौशल सांस्कृतिक दल ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।

ये भी पढ़ें:  गंगा सप्तमी की तैयार जोरों पर


लाभार्थियों को लाखों रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित
शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। एनआरएलएम के तहत धनेश्वर सहकारिता को 9 लाख रुपये, जबकि रेणुका, प्रगति और थाती माता स्वयं सहायता समूहों को 75-75 हजार रुपये की सहायता दी गई।
रीप परियोजना के तहत रेखा देवी और कैलाशी देवी को बकरी पालन के लिए 30-30 हजार रुपये, रीना को बागवानी के लिए 90 हजार रुपये तथा राजकुमारी को सब्जी उत्पादन के लिए 30 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। ग्रामोत्थान रीप के तहत पीतांबरी देवी को मशरूम उत्पादन के लिए 90 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।
उद्यान विभाग की ओर से एप्पल मिशन/बागवानी के लिए गणेश प्रसाद और विजय को 6.33 लाख रुपये, जबकि सुग्रीव सिंह को 1.66 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।
जलागम विभाग के माध्यम से रेशमा परमार, सीमा देवी और रोशन लाल को 35-35 हजार रुपये तथा मानचम्पुवा निर्बल वर्ग समूह, मां राजराजेश्वरी निर्बल वर्ग समूह और शिव निर्बल वर्ग समूह को 1.20-1.20 लाख रुपये के चेक दिए गए।

ये भी पढ़ें:  उत्तम सिंह रावत वन क्षेत्र अधिकारी जामक रेंज भूमि संरक्षण उत्तरकाशी के द्वारा समस्त क्षेत्र वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं


महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से वामिका, अक्षिता, अथर्व और रियांश को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई।
<span;>स्वास्थ्य जांच से लेकर प्रमाण पत्र और योजनाओं तक मिली सेवाएं
स्वास्थ्य विभाग ने शिविर में 86 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक दवाइयां निशुल्क वितरित कीं। साथ ही 6 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। आयुर्वेदिक विभाग ने भी 93 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं। शिविर में मधुमेह, ब्लड प्रेशर समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं।
पंचायतीराज विभाग ने 25 परिवार रजिस्टर, 12 परिवार रजिस्टर संशोधन, 9 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और 5 विवाह प्रमाण पत्र से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराईं।
श्रम विभाग को 50 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 10 रिन्यूवल और 10 बच्चों के नाम जोड़ने की कार्रवाई की गई। कृषि विभाग ने 12 कृषि यंत्र बिक्री, 5 पीएम किसान आवेदन और 17 फार्म पंजीकरण की सेवाएं दीं। विद्युत विभाग ने 20 नए संयोजन के फॉर्म वितरित करने के साथ बिल संबंधी समस्याओं का समाधान किया।


इसके अलावा पशुपालन विभाग ने 28, जलागम प्रबंधन विभाग ने 45, प्रोबेशन विभाग ने 38, उद्योग विभाग ने 15, सैनिक कल्याण विभाग ने 7 और समाज कल्याण विभाग ने 106 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। राजस्व विभाग ने 20 जाति प्रमाण पत्र और 10 आय प्रमाण पत्र संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराईं। मत्स्य विभाग ने 8 NFDB पंजीकरण सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चल रहा सेवा संकल्प अभियान
जनपद में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विकासखंडों में 6 बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
शिविर में ज्येष्ठ उप प्रमुख अब्बल सिंह, मंडल अध्यक्ष रजनेश चौहान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान सहित जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सीएओ एसएस वर्मा, डीएसडब्ल्यूओ कुलदीप पंवार, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूडा, बीडीओ दिनेश जोशी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *