लमगांव की पेयजल समस्या पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन, पंपिंग योजना को प्राथमिकता के निर्देश

लमगांव। रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
नगर पंचायत लमगांव में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद अब बढ़ गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रागड़ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की गंभीर पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाया। मुख्यमंत्री ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए सचिव पेयजल से फोन पर योजना की जानकारी ली और लमगांव की पेयजल पंपिंग योजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
अध्यक्ष रोशन रागड़ ने मुख्यमंत्री को बताया कि पेयजल संकट के कारण नगरवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने गंभीर हैं कि कई किराएदार पानी की समस्या के चलते कमरे छोड़ने को मजबूर हैं, जबकि स्थानीय लोगों को करीब एक किलोमीटर दूर हैंडपंप से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि पंपिंग योजना के लिए नगर पंचायत स्तर से आवश्यक विभागीय कार्रवाई पूरी कर ली गई है। योजना के लिए जमीन भी उपलब्ध करा दी गई है और विभाग की ओर से लगाई गई आपत्तियों का भी निस्तारण किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें:  अक्षय तृतीया के अवसर पर खुले गंगोत्री एवं यमनोत्री धाम के कपाट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों धामों में की पूजा अर्चना


मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब योजना के कार्य में तेजी आने और जल्द धरातल पर काम शुरू होने की उम्मीद है। इससे लमगांव के लोगों को लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या से राहत मिलने की संभावना है।
<span;>पार्किंग की समस्या भी सीएम के सामने उठी
नगर पंचायत अध्यक्ष ने लमगांव में पार्किंग निर्माण का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को लगातार परेशानी हो रही है।
मुख्यमंत्री ने इस मामले में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को पार्किंग निर्माण से संबंधित प्रस्ताव प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
अध्यक्ष रोशन रागड़ ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि पेयजल और पार्किंग जैसी बुनियादी समस्याओं पर शासन स्तर से मिले सकारात्मक आश्वासन से क्षेत्रवासियों में नई उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *