मोरी में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन 190 मरीजों ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

उत्तरकाशी
रिपोर्ट: महावीर सिंह राणा
“सेवा, सुशासन और समर्पण” के संकल्प के तहत आयोजित स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत जनपद के दूरस्थ एवं आकांक्षी ब्लॉक मोरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे तीन दिवसीय निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत के निर्देशों तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितेश रावत के नेतृत्व में आयोजित शिविर में दूसरे दिन 190 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान 61 मरीजों की उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) तथा 61 मरीजों की मधुमेह (डायबिटीज) की जांच की गई। इसके अलावा 4 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, 17 महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच, 9 मरीजों की टीबी जांच तथा 3 लाभार्थियों की आभा आईडी भी बनाई गई।

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी को मिले नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. श्याम विजय ने संभाला पदभार


प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितेश रावत ने बताया कि शिविर का अंतिम दिन 15 जुलाई 2026 को आयोजित होगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श के साथ निःशुल्क एक्स-रे, आवश्यक जांचें एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही पात्र व्यक्तियों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र भी बनाए जाएंगे।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग शिविर के अंतिम दिन पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *