पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अनूठी पहल

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
उत्तरकाशी में पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने एक प्रेरणादायक पहल की है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत के आह्वान को ज़मीनी स्तर पर उतारते हुए जिलाधिकारी आज अपने सरकारी आवास से कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय तक पैदल पहुंचे।


जिलाधिकारी के इस कदम का उद्देश्य आम जनता, युवाओं और सरकारी कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहनों के बजाय पैदल चलने, साइकिल चलाने या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का संकल्प लें। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी तथा स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चिन्यालीसौड़ बड़ेथी में स्थानीय उत्पादों के संवर्धन का प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ हुआ


वहीं पैदल कार्यालय जाते समय जिलाधिकारी ने रास्ते में व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने सामान और प्रसाद की दुकानों का निरीक्षण कर विक्रेताओं को तय मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
उत्तरकाशी में जिलाधिकारी की यह पहल अब चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *