ज्ञानसू भाजपा कार्यालय में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी का भव्य स्वागत संगठनात्मक विषयों और क्षेत्रीय विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

उत्तरकाशी
रिपोर्ट गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस ब्यूरो
उत्तरकाशी। जनपद मुख्यालय स्थित भाजपा जिला कार्यालय ज्ञानसू में शुक्रवार को उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संगठनात्मक विषयों, जनहितकारी योजनाओं तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।


कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री के सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण तथा जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रेरणादायी बताते हुए उनका अभिनंदन किया। बैठक में विशेष रूप से सीमांत एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सड़क मार्गों के निर्माण और विस्तार को लेकर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें:  23 जनवरी 2025 को प्रातः 8.00 बजे से अपराह्न 5.00 बजे तक होगा मतदान मतदान को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूरी सुरक्षा के कड़े इंतजाम


महत्वपूर्ण मोटर मार्गों के निर्माण एवं विस्तार पर जोर दिया
विनीता रावत पूर्व ब्लॉक प्रमुख वर्तमान में गढ़वाल संयोजक के द्वारा गंगोरी–डोडीताल मोटर मार्ग, भटवाड़ी–पाही–द्वारी–गोरशाली–जखोल मोटर मार्ग तथा मल्ला पिलंग सड़क सहित कई महत्वपूर्ण मोटर मार्गों की स्थिति से मंत्री को अवगत कराया गया। साथ ही दूरस्थ गांवों में सड़क, संचार एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा गया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर विकास कार्यों में तेजी लाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के अंतिम छोर तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रभावी योजनाएं संचालित कर रही है।
“सशक्त गांव, समृद्ध उत्तराखंड और आत्मनिर्भर भारत” का संकल्प
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, संगठनहित और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास, विश्वास और सम्मान पहुंचाना है।
बैठक का समापन “सशक्त गांव, समृद्ध उत्तराखंड और आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *