उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
चार धाम यात्रा के लिए चंद दिन बचे हुए हैं और यात्रा को लेकर गंगोत्री मंदिर समिति हो या जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन आपदा प्रबंधन स्वास्थ्य विभाग बिजली विभाग जल संस्थान बी आर ओ लोक निर्माण विभाग अपनी तैयारी पर जोर-शोर से जुटा हुआ है

गंगोत्री धाम की यात्रा हजारों वर्ष से चली आ रही है और इस यात्रा में देश से नहीं विदेश से भी लोग अपनी मुराद पूरी करने गंगोत्री यमुनोत्री केदारनाथ बद्रीनाथ धाम जैसे पवित्र स्थान पर पहुंचते हैं और अपनी मन्नत मांगते हैं मगर अगर हम उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम की बात करें तो कई वर्षों से गंगोत्री धाम में पानी की कमी रहती है पहले तो गंगोत्री धाम में बहुत कम होटल या ढाबे हुआ करते थे मगर समय बदलने के बाद लगातार यहां पर वृद्धि हुई है और कई सैकड़ो के हिसाब से होटल ढाबे विकसित हुए हैं मगर वर्षों से जो पानी की लाइन है वह अभी तक वही चल रही है जिसके कारण यात्रा सीजन में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वहीं गंगोत्री के सचिव सुरेश सेमल जी का कहना है कि हमने कई बार शासन प्रशासन को इस बात से अवगत कराया है मगर अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ उनका मानना है कि गंगोत्री धाम में पानी के दो बड़े स्टोर देंक होने चाहिए जिससे कि यात्रा सीजन के पिक सीजन पर किसी तरह की समस्या ना हो वहीं उन्होंने बताया है कि गंगोत्री धाम में हेलीपैड की व्यवस्था नहीं हो पार ही है जबकि जंगलात विभाग ने पर्यटन विभाग को जमीन आवंटित कर रखी है मगर पर्यटन विभाग इस जमीन को
पी डब्लू डी को हवाई सेवा के लिए ट्रांसफर नहीं कर पा रहा है जो की अपने आप में एक बड़ा सवाल बनता है
वही 33 kb विद्युत लाइन की व्यवस्था के लिए भूमि आवंटिंग नहीं की जा रहा है वहीं उन्होंने हमारी टीम से बात करते हुए कहा है कि गंगोत्री धाम में पिछले आपदा में आई बाढ़ के कारण घाटों में काफी नुकसान हुआ था मगर सिंचाई विभाग की लापरवाही साफ देखने को मिलती
उन्होंने अभी तक घाटों को सुरक्षित नहीं कर पाए हैं उनका मानना है कि हमने कई बार शासन प्रशासन को अवगत कराया है खुद जिलाधिकारी को मौखिक और लिखित तौर पर उनके संज्ञान में डाला है मगर कहानी जस की तस है

