जला हुआ राख नहीं, अमरदीप हूँ, जो मिट गया वतन पर, मैं वो शहीद हूँ।

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में आज 30 जनवरी को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मनेरी में समस्त शिक्षक/शिक्षिका एवम् छात्र छात्राओं द्वारा मौन धारण किया गया।मौन धारण कर माँ भारती के अमर बलिदानियों एवं वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।वही प्रधानाचार्य गुलाब सिंह मैहर ने

सभी को भारतीय स्वतन्त्रा संग्राम का स्मरण करवाते हुये राष्ट्र की स्वतन्त्रा के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के बलिदान को याद किया गया,


यही उत्तरकाशी पुलिस ने भी
*शहीद दिवस पर 2 मिनट का मौन धारण कर माँ भारती के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि और स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का दिया गया संदेश ।*
शहीद दिवस” के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी गणों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर माँ भारती के अमर बलिदानियों एवं वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर पुलिस लाइन ज्ञानसू मे *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में आहुति देने वाले अमर शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। वहीं पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी मे

ये भी पढ़ें:  पिलंग गाँव कि निर्विरोध प्रधान दीपा राणा ने कहा होगा चौमुखी विकाश ग्राम वासियो के विश्वास पर उतरूंगी खरी

*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार तथा जनपद के सभी कोतवाली, थाना व स्टेशन पर सम्बन्धित प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस जवानों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर माँ भारती के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गयी।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा सभी को भारतीय स्वतन्त्रा संग्राम का स्मरण करवाते हुये राष्ट्र की स्वतन्त्रा के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के बलिदान को याद किया गया, सभी को अपने कर्तव्यो व दायित्वों का पुरी ईमानदारी से निर्वहन करने के लिये प्रोत्साहित किया गया।

शहीद दिवस अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वृहत स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया। लोगों को अपने आस-पास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *