दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस 7 क़ी मौत

अल्मोड़ा
अल्मोड़ा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 से 7 लोगों की मौत होने की सूचना है। जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
हादसा भतरौजखान थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। हादसा सुबह साढ़े 8 से 9 बजे के बीच हुआ है। जानकारी के मुताबिक द्वाराहाट से रामनगर जा रही बस सीनार-विनायक रोड में सिलापानी में दुर्घनाग्रस्त हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं हैं


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 6 से 7 लोगों की मौत बताई जा रही है। बस में कितने यात्री सवार थे फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

ये भी पढ़ें:  दयारा बुग्याल में लापता महिला ट्रेकर की तलाश जारी, डीएम ने आईटीबीपी और सेना की मदद लेने के दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *