हाथ मुंह धुलते हुये पैर फिसलने से पानी के बहाव में बह गयी लगभग 100 वर्ष की महिला

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक-27.10.2025 को चौकी नौगांव थाना पुरोला पर सूचना प्राप्त हुई कि मुंगरा पुल के पास यमुना नदी में एक महिला बह गयी है सूचना पर चौकी नौगांव से पुलिस बल मौके पर पहुंचे तो महिला के शव को पुलिस बल द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर निकाला गया। पूछताछ से जानकारी मिली कि एक महिला श्रीमती प्रतिमा देवी पत्नी स्व०श्री विक्रम सिंह परमार उम्र लगभग 100 वर्ष निवासी ग्राम मुंगरा थाना पुरोला जो मुंगरा पुल के पास यमुना नदी के किनारे हाथ मुंह धुलते हुये पैर फिसलने से पानी के बहाव में बह गयी थी। मृतका के शव का पंचायतनामा भरा गया। मृतिका के पुत्र जयवीर सिंह परमार द्वारा दिये प्रा०पत्र एवं उप-जिलाधिकारी बड़कोट के अनुमति के उपरान्त मृतिका के शव को बिना पोस्टमार्टम के उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण तेज, 63,727 मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस; 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *