नाबालिगा के अपहरण तथा दुष्कर्म के मामले में पुरोला पुलिस ने नेपाली मूल के युवक को किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी
नाबालिगा के अपहरण तथा दुष्कर्म के मामले में थाना पुरोला पुलिस की टीम द्वारा नेपाली मूल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। थाना पुरोला पर नाबालिगा के अपह्रण का मामला दर्ज किया गया था, मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया* द्वारा पुलिस अधिकारियों को अपह्रता की तुरन्त बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये थे। *पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट श्री देवेन्द्र सिंह नेगी* के निकट पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष पुरोला श्री मोहन कठैत* के नेतृत्व मे *थाना पुरोला पुलिस की टीम* द्वारा उक्त मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये पतारसी-सुरागरसी कर जानकारी जुटाते हुये आज प्रातः में *अपह्रता को नेपाली मूल के करन नाम के युवक के कब्जे से बरामद किया गया।  नाबालिगा के बयान/साक्ष्यों के आधार पर उक्त प्रकरण में धारा *65(1) बीएनएस व 5(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम* की बढोतरी की गयी है, *अभियुक्त करन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।* करन सेब के बगीचे मे मजदूरी का काम करता था।

ये भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा के बीच उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 428 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *