यमुनोत्री हाइवे पर बरहमखाल बाजार में एक दुकान में आग लगने के कारण दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाइवे पर बरहमखाल बाजार में एक दुकान में आग लग गयी। जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।दुकान अरविंद सिंह रावत की बताई जा रही है शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगना बताया जा रहा है। स्थानीय लोग एवं फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया। आग से दुकान में रखा लगभग 15लाख का सामान नष्ट हुआ है। राजस्व की टीम मौके के लिए रवाना हुई है जो नुकसान का आंकलन करेगी।

ये भी पढ़ें:  गंगोरी क्षेत्र में आतंरिक सीवर लाइन व बाढ़ सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता देंगे विजयपाल सजवाण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *