जनपद उत्तरकाशी में 03 फरवरी से 10 फ़रवरी तक चलेगा पल्स एनीमिया महा अभियान

गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस

उत्तरकाशी

जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बी0एस0 रावत द्वारा जानकारी दी गई कि 03 फरवरी से जनपद में पल्स एनीमिया महा अभियान का शुभारंभ होना है। पल्स एनीमिया अभियान जनपद में 03 फरवरी से 10 फरवरी तक चलाया जायेगा जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी तेज हो गई हैं। इसके लिए विभाग के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा चुका है। जनपद के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच होगी इसके साथ ही एनीमिया रोग के बचाव एवं रोकथाम के संबंध में वृह्द जनजागरूकता अभियान चलाकर जानकारी दी जायेगी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनीमियामुक्त भारत कार्यक्रम के तहत तीन फरवरी से पल्स एनीमिया अभियान चलाकर सभी गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच की जायेगी। जांच के दौरान हीमोग्लोबिन कम होने पर उन्हें जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी में डॉक्टरों की देखरेख में आयरन सूक्रोज की दवा दी जायेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बी0एस0 रावत द्वारा बताया गया कि एनीमियामुक्त भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत गर्भावस्था के दौरान एनीमिया की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है अभियान में गर्भवती महिलाओं की एनीमिया जांच, उपचार और रोकथाम के उपाय किये जाएंगे। अभियान के दौरान विशेषकर दुर्गम एवं सीमांत क्षेत्र की महिलाओं पर विभाग का मुख्य फोकस रहेगा। 03 फरवरी को अभियान के शुभारंभ के अवसर पर पूरे जनपद में गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच की जायेगी।

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी में सुप्रसिद्ध माघ मेला आज से शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *