विश्व पर्यावरण दिवस एक पेड़ माँ के नाम उत्तरकाशी जिले में धूमधाम से मनाया गया
उत्तरकाशी रिपोर्ट महावीर सिंह राणा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद में “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना”थीम पर आधारित विविध जन जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम सहित जनपद की समस्त नगर निकायों,ग्राम पंचायतों एवं प्रमुख स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गई।…

