चारधाम यात्रा के बीच CHC चिन्यालीसौड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश एम्बुलेंस नहीं, बेड कम, स्टाफ में टकराव पालिका अध्यक्ष ने DM को लिखा कड़ा पत्र
चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी। रिपोर्ट महावीर सिंह राणा चारधाम यात्रा के चरम दौर में जहां लाखों श्रद्धालु उत्तरकाशी जनपद से होकर गुजर रहे हैं, वहीं चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की बदहाल व्यवस्थाओं ने स्थानीय जनता की चिंता और आक्रोश दोनों बढ़ा दिए हैं। नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ के अध्यक्ष मनोज कोहली “श्याम” ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को एक…

