उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, बारातियों से भरा वाहन दीवार से टकराया, एक की मौत, 6 घायल

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी में बुधवार देर शाम गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ेथी के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारातियों को लेकर जा रहा एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराया। हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए देहरादून रेफर कर दिया है।
बड़ेथी के पास हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

ये भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा के सुव्यवस्थित व सुचारू संचालन के लिए सभी हितबद्ध लोगों से सहयोग करने का आग्रह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *