स्याबा गांव को शराब मुक्त बनाने का बड़ा फैसला शादी-ब्याह से लेकर मेले तक शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

उत्तरकाशी। गांव को नशामुक्त बनाने की दिशा में ग्रामीणों ने बड़ी और सराहनीय पहल की है। ग्राम पंचायत की बैठक में गांव को पूर्ण रूप से शराब मुक्त रखने का प्रस्ताव पारित किया गया है।


प्रस्ताव के मुताबिक गांव में होने वाले शादी-ब्याह, चूड़ाकर्म, कर्मकांड, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों सहित किसी भी समारोह में शराब का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।


खास बात यह है कि गांव में आयोजित होने वाले आगामी मेले में भी शराब पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। मेले में आने वाले सभी आगंतुकों और दुकानदारों को भी शराब न लाने और न बेचने की हिदायत दी जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि यह फैसला युवाओं को नशे से दूर रखने और गांव में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है

ये भी पढ़ें:  ब्रेकिंग न्यूज़ | गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा खतरा, 70 मीटर सड़क में बढ़ती दरारें

 ग्रामीणों की सामूहिक पहल अब आसपास के गांवों के लिए भी एक मिसाल बन सकती है।
गांव का संदेश साफ—नशा नहीं, स्वस्थ समाज चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *