फायर सर्विस की टीम द्वारा महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पढ़ाया गया अग्नि सुरक्षा का पाठ

उत्तरकाशी
अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन चलाये जा रहे जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत कल फायर सर्विस उत्तरकाशी की टीम* द्वारा *प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, श्री नरेन्द्र सिंह रावत* के नेतृत्व में आंगनबाड़ी केंद्र कोटियाल गांव, उत्तरकाशी में ‘फायर सेफ्टी’ जनजागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर गांव की महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अग्नि सुरक्षा की व्यापक जानकारी देते हुये प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।
आग से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के तरीके तथा सावधानियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गयी


शिविर में फायर की टीम द्वारा डेमोंसट्रेसन देकर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आग बुझाने के तरीकों के साथ पेट्रोल, डीजल, तेल तथा जंगल की आग पर काबू पाने के गुर सिखाये गये।
इस शिवर में अनेकों महिलाओं ने भाग लिया

ये भी पढ़ें:  एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *