सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट की वीडियो युवक को पड़ा भारी पुलिस ने लिया संज्ञान, युवक के विरुद्ध MV Act में की चालानी कार्रवाई

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी निवासी युवक द्वारा मोटरसाइकिल से खतरनाक व जानलेवा स्टंट की वीडियो बनाकर लगातार सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही थी, उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वीडियो का संज्ञान लेते हुए निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर उक्त युवक के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गयी साथ ही युवक की काउंसलिंग कर भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने की हिदायत दी गयी।


युवक द्वारा मांफी मांगते हुए भविष्य में ऐसा कृत्य न करने व अन्य लोगों से भी ऐसा न करने की अपील की गयी।
गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस भी आपसे अपील करना चाहते हैं कि भविष्य में कभी ऐसे स्टंट ना करें जिससे कि आपकी जिंदगी को खतरा हो सकता है क्योंकि आपके घर में कोई आपका इंतजार कर रहा होता है

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी मोरी पुलिस नशे के सौदागरों पर लगातार कर रही है कार्रवाई चरस की तस्करी कर रहे 2 युवकों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *