राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में दो दिवसीय कार्यशाला एवं चित्रकला प्रदर्शनी का सफल आयोजन

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी। रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिनांक 01 मार्च 2026 एवं 02 मार्च 2026 को चित्रकला विभाग द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला एवं चित्रकला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यशाला के अंतर्गत डॉ. मधु बहुगुणा, असिस्टेंट प्रोफेसर (चित्रकला) द्वारा हैंड प्रिंटिंग पेंटिंग तथा डॉ. दिव्य थापा, असिस्टेंट प्रोफेसर (चित्रकला) द्वारा बाटिक प्रिंटिंग पेंटिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वहीं विभाग प्रभारी डॉ. मनीष सेमवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर (चित्रकला) ने विद्यार्थियों को स्टोन पेंटिंग की बारीकियों से अवगत कराया, जिससे प्रतिभागियों को नवीन कला तकनीकों को सीखने का अवसर प्राप्त हुआ।

ये भी पढ़ें:  11.20 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को धरासू पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज पंत ने छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना की तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों—डॉ. विनीता कोहली (राजनीति विज्ञान), डॉ. लोकेश सेमवाल (राजनीति विज्ञान), डॉ. रमेश सिंह (इतिहास), डॉ. प्रवीण भट्ट (हिंदी), डॉ. नेहा गोस्वामी, डॉ. नेहा तिवारी, डॉ. नीतू सिंह (गृह विज्ञान), डॉ. सुनीता मेहता (अर्थशास्त्र), डॉ. बच्चन लाल एवं डॉ. सुमिता पंवार (भूगोल) सहित अन्य शिक्षकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

चित्रकला विभाग के एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं—आरती, ममता, निकिता एवं सिमरन तथा बी.ए. द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर के विद्यार्थियों—प्रेरणा, अंशुल, दिया, अक्षय, सुहानी, सुजल, प्रियांशी, शिल्पी, लक्ष्मी, नंदनी, दिव्यांशी एवं आयशा आदि ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक कृतियों का प्रदर्शन किया।
दो दिवसीय इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया, बल्कि उन्हें नई कला विधाओं को सीखने एवं समझने का भी अवसर उपलब्ध कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *