उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
यमुनोत्री धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में यात्रा के नोडल अधिकारी एवं पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण अनन्त शंकर ताकवाले ने शनिवार को यमुनोत्री यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

IG ताकवाले ने डामटा, बड़कोट, पालीगाड़, डाबरकोट, जानकीचट्टी से होते हुए यमुनोत्री धाम तक पूरे रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की स्थिति और वहां किए गए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

👉 सुरक्षा पर फोकस
यात्रा मार्ग और धाम में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश
घाटों पर फायर सर्विस, SDRF और QRT टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा
संवेदनशील और लैंडस्लाइड जोन में अतिरिक्त पुलिस बल लगाने के निर्देश
👉 सख्त निगरानी व्यवस्था
धाम, पड़ावों और पार्किंग स्थलों पर CCTV से 24×7 निगरानी
बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन
सभी वाहन चालकों का पूरा विवरण दर्ज करने के निर्देश
👉 पैदल मार्ग और भीड़ प्रबंधन जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक 5-6 किमी के पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए—
घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी के लिए रोटेशन सिस्टम लागू करने के निर्देश

भीड़ बढ़ने पर वैकल्पिक प्लान तैयार रखने को कहा
अधूरे कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
👉 स्वच्छता और व्यवस्था
“हॉर्स पॉप” योजना को सख्ती से लागू करने के निर्देश
कूड़ा निस्तारण के लिए ठोस प्लान बनाने को कहा
फिसलन वाले मार्गों पर नियमित सफाई जरूरी बताई
👉 यातायात प्लान
वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग में खड़ा करने के निर्देश
ज्यादा भीड़ होने पर फूलचट्टी और राणाचट्टी में अस्थायी होल्डिंग व्यवस्था लागू करने को कहा
👉 श्रद्धालुओं की सुरक्षा
मंदिर में कतारबद्ध और सुरक्षित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
शाम के बाद जानकीचट्टी से आगे यात्रियों को न भेजने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा, प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

