उत्तरकाशी
संवाददाता महावीर सिंह राणा
चारधाम यात्रा 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में इस बार रिकॉर्ड श्रद्धालुओं की भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, सुविधा और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि इस बार यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और अनुशासित बनाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता होगी।

📌 क्या हैं बड़े फैसले? पढ़िए पूरी डिटेल
👉 स्थानीय लोगों को बड़ी राहत
जनपद उत्तरकाशी के स्थानीय निवासियों को यात्रा के लिए किसी भी प्रकार के पंजीकरण की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे दर्शन कर सकेंगे।
👉 बिना रजिस्ट्रेशन बाहरी श्रद्धालुओं की नो एंट्री
बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
👉 यहां होगी सख्त चेकिंग
हीना और दोबाटा को मुख्य चेकिंग प्वाइंट बनाया गया है, जहां हर वाहन और यात्री की जांच की जाएगी।
👉 होटल-ढाबों के लिए सख्त आदेश
यात्रा मार्ग पर मौजूद सभी होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को अपने शौचालय आम यात्रियों के लिए खोलने होंगे। मना करने पर कार्रवाई होगी।
👉 बिना रजिस्ट्रेशन व्यापार नहीं
सभी होटल, होमस्टे और रेस्टोरेंट संचालकों को यात्रा से पहले अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना होगा। जांच में गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई तय है।
👉 धार्मिक स्थलों पर सख्त प्रतिबंध
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम क्षेत्र में मांस और शराब की बिक्री व सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
👉 स्वच्छता पर फोकस
सभी शौचालयों की सफाई और संचालन सुनिश्चित करने के लिए नगर निकाय, जिला पंचायत और सुलभ इंटरनेशनल को निर्देश दिए गए हैं।
📞 जरूरी हेल्पलाइन नंबर (यात्रा के दौरान रखें साथ)
📍 चारधाम कंट्रोल रूम (उत्तरकाशी)
☎️ 01374-222722, 222126
📱 7500337269
📲 WhatsApp: 9456556431
🆓 टोल फ्री: 1077
📍 पुलिस कंट्रोल रूम
📱 9411112976, 8868815266
🆓 टोल फ्री: 112
📍 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
🌐 http://registrationandtouristcare.uk.gov.in�
🆓 हेल्पलाइन: 1364
🙏 प्रशासन की अपील
जिलाधिकारी ने सभी स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें, ताकि चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित, सफल और श्रद्धामय बनाया जा सके।

