अंकिता भंडारी हत्याकांड : सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

कोटद्वार :
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोटद्वार की अदालत ने बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य सहित तीनों दोषियों को विभिन्न धाराओं में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

अदालत ने अभियुक्त पुलकित आर्य को आजीवन कारावास एवं 50,000 जुर्माना, धारा 201 आईपीसी (साक्ष्य नष्ट करना) में 5 वर्ष का कठोर कारावास एवं 10,000 जुर्माना, धारा 354ए आईपीसी (यौन उत्पीड़न) में 2 वर्ष का कठोर कारावास एवं 10,000 जुर्माना, धारा 3(1)(क), अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में 5 वर्ष का कठोर कारावास एवं 2,000 जुर्माना, अभियुक्त सौरभ भास्कर एवं अंकित गुप्ता को धारा 302 आईपीसी में कठोर आजीवन कारावास एवं 50,000 जुर्मानाधारा 201 आईपीसी में 5 वर्ष का कठोर कारावास एवं 10,000 जुर्माना, धारा 3(1)(क) में 5 वर्ष का कठोर कारावास एवं 2,000 जुर्माना तथा मृतका के परिजनों को 4 लाख का मुआवजा प्रदान करने का भी आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें:  चिलमुड़गाँव गांव का होगा चौमुखी विकास ग्राम प्रधान प्रत्याशी श्रीमती विशीला देवी का वादा मेंहदी में शराबबन्दी.जंगली जानवरों से फसलों के सुरक्षा.बच्चों एवं ज्ञान के पिपासु लोगों के लिए कम्प्यूटर लैब की होंगी स्थापना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *