विकास खण्ड मुख्यालय स्थानांतरण के विरोध में संघर्ष समिति ने उत्तरकाशी जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

उत्तरकाशी
विकास खण्ड मुख्यालय संघर्ष समिति चिन्यालीसौड़ के द्वारा उत्तरकाशी जिलाधिकारी से भेंट कर विकास खण्ड मुख्यालय के स्थानांतरण के प्रस्ताव का विरोध किया गया एवं इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा गया। समिति की मांग है कि विकास खण्ड कार्यालय को चिन्यालीसौड़ के मध्य ही स्थापित किया जाए, ताकि क्षेत्र की भौगोलिक, प्रशासनिक एवं जनसुविधा की दृष्टि से संतुलन बना रहे।
ज्ञापन में चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के भीतर ही विकास खण्ड कार्यालय हेतु विभिन्न संभावित स्थलों पर चर्चा की गई, जिसमें जन प्रतिनिधियों ने विकल्प के रूप में 4 स्थान बताए जिनमे
पर्यटन विभाग की भूमि (निकट कृषि विज्ञान केंद्र),
पीएमजीएसवाई कार्यालय चिन्यालीसौड़ के समीप की भूमि, जल विद्युत निगम परिसर (पुरानी तहसील) के पास की भूमि के साथ साथ पावर हाउस (धरासू) — पॉलिटेक्निक के निकट क्षेत्र की भूमि पर तहसील निर्माण की बात कही।
संघर्ष समिति ने प्रशासन से आग्रह किया कि जनहित में, भौगोलिक रूप से उपयुक्त और सुगम स्थल चिन्यालीसौड़ के मध्य ही चयनित किया जाए, ताकि अधिकतर जनता को इसका लाभ मिल सके।
संघर्ष समिति ने चेताया कि यदि जनभावनाओं की उपेक्षा कर मनमाना स्थानांतरण किया गया, तो क्षेत्र की जनता आंदोलन को विवश होगी।
इधर खण्ड विकास अधिकारी दलवीर सिंह असवाल ने बताया कि विकासखंड में तमाम प्रकार के बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते है जिसके लिए रेवेन्यू विभाग के साथ मिलकर मल्ली भलड़ियाना मोटर मार्ग पर थौला के पास 65 नाली भूमि देखी गई है जहां विकासखंड कार्यालय बनाने के लिए जिला प्रशासन को तहसील के माध्यम से प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशों के तहत ही विकासखंड कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष विजय बडोनी,संरक्षक राजेन्द्र सिंह गुसाईं,श्रीपाल सिंह चौहान,किशन सिंह रावत,जीत लाल,हीरा सिंह रावत, उपाध्यक्ष प्रदीप कैंतुरा , मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह रांगड़,सोशल मीडिया प्रभारी जगवीर भंडारी,सचिव जगमोहन सिंह राणा,सह सोशलमिडिया प्रभारी राजवीर महंत, हर्ष अग्निहोत्री,दीपेन्द्र कोहली,राकेश चौहान,दीपेन्द्र सिंह , प्रकाश सिंह नेगी,किशन रावत,नीरज पंवार,प्यार सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  आरएफआईडी योजनाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त नाबार्ड वित्त पोषित योजनाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए गठित की टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *