उत्तरकाशी
रिपोर्ट/महावीर सिंह राणा
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री नेशनल पार्क और एडवेंचर से भरपूर नेलांग वैली, गरतांग गली और गोमुख ट्रेक रूट आज से देश-विदेश के पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। लंबे इंतजार के बाद अब सैलानी इन खूबसूरत बर्फीली वादियों का दीदार कर सकेंगे।
जी हां, आज से गंगोत्री नेशनल पार्क के साथ-साथ नेलांग वैली, गरतांग गली और गोमुख ट्रेक रूट को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। इन सभी पर्यटन स्थलों पर बर्फ से ढके पहाड़, शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
सीजन की शुरुआत के साथ ही बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचने लगे हैं और बर्फीली चोटियों के बीच रोमांच और सुकून का आनंद ले रहे हैं।
बाइट (DFO/ गंगोत्री नेशनल पार्क,,
इस मौके पर डीएफओ और रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि नियमों का पालन करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें।
पार्क खुलने के साथ ही स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों में भी खुशी की लहर है, क्योंकि इससे रोजगार और कारोबार को नई गति मिलेगी
तो अगर आप भी प्रकृति और रोमांच के शौकीन हैं, तो गंगोत्री नेशनल पार्क और आसपास के इन खूबसूरत स्थलों का रुख कर सकते हैं, जहां आपका स्वागत कर रही हैं बर्फ से ढकी हसीन वादियां।


