ग्राम पंचायतों में धन्यवाद कार्यक्रम, जनता के सहयोग से ही संभव है विकास- प्रियंका रावत*

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी न्यूगांव गाजणा सदस्य जिला पंचायत श्रीमती प्रियंका रावत के द्वारा गुरुवार को ग्राम पंचायत सौंदी, चौंदियाट गांव एवं दिखोली में आभार एवं धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए
कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। जनता द्वारा दिए गए समर्थन और विश्वास के लिए आभार जताते हुए कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से ही क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी प्रियंका रावत ने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

ग्रामीणों ने भी सदस्य जिला पंचायत श्रीमती प्रियंका रावत का गर्मजोशी से स्वागत किया और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव रखे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सोहनपाल पंवार, क्षैत्र पंचायत सदस्य सुनील पंवार, महिला मंडली, युवा संगठन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  परिवार नियोजन को लेकर ग्राम नौगांव में सास-बहु सम्मेलन का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *