सुधाकर गोयल सरस्वती विद्या मंदिर मनेरी मे महिला सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन

उत्तरकाशी
रिपोर्टर महावीर सिंह राणा
आज उत्तरकाशी के भटवाड़ी बिलोक के अंतरगत सुधाकर गोयल सरस्वती विद्या मंदिर मनेरी के केशव पुरम में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम संपन्न हुवा जिसमें कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती अनीता ने कार्यक्रम में अतिथियों का परिचय किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मनेरी चिकित्सालय की डॉक्टर करिश्मा ज़ी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीरा एवं वक्ता के रूप में श्रीमती सीमा सजवाण उपस्थित रही जिसमें विद्यालय की अभिभावकों एवं अन्य महिला कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया । इस कार्यक्रम में कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण के सम्बन्ध में भारतीय दृष्टि, भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका, प्रेरणादायी महिलाओं के सन्देश, प्रश्नोत्तरी विशिष्ट माताओं का सम्मान एवं संकल्प लिया

ये भी पढ़ें:  आजीविका के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सक्रिय करने व आजीविका संसाधनों को बढ़ाने के सार्थक प्रयास प्रभावी किये जायें l

महिला सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम महत्वपूर्ण विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया यहाँ कुछ महिलाओ ने अपने विचार रखे
महिलाओं को शिक्षित करना और उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करना। बताया गया महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना। महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना।
महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाना और उन्हें सुरक्षा के बारे में जागरूक करना।
सामाजिक न्याय महिलाओं के प्रति भेदभाव को समाप्त करने और उन्हें समान अधिकार प्रदान करने के लिए काम करना।
जिस तरह आज की पीढ़ी नशे में लुप्त हो रही है उसमें महिलाओं की भागीदारी मुख्य तौर पर बताए गए क्योंकि महिला एक गृह मंत्रालय के रूप में होती है. जो सब कुछ जानती हैं वही अपने बच्चों को सही राह पर जाने को कह सकती है और उनको कैसे सही रास्ते पर ले जाना है यह महिलाओं पर निर्भर करता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *