सेवा भी सुरक्षा भी गंगोत्री धाम में उत्तरकाशी पुलिस ने तीर्थयात्रियों को फलाहार व जूस वितरित कर किया स्वागत

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
चार धाम यात्रा फुल पिक पर है हजारों की संख्या में देश-विदेश से लोग मां गंगा के दर्शन करने गंगोत्री धाम पहुंच रहे हैं अभी तक 5 लाख से ऊपर गंगोत्री यमुनोत्री धाम से मां गंगा के दर्शन कर श्रद्धालु अपने घर को लौट चुके हैं
वही पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम पर श्रद्धालुओं की सेवा व सुरक्षा हेतु तत्पर है, पुलिस के जवानों द्वारा मित्रता, सेवा, सुरक्षा के स्लोगन के अनुरुप कार्य करते हुये तीर्थ यात्रियों की हर सम्भव सहायता की जा रही है।


थानाध्यक्ष हर्षिल दीपक रावत व चौकी प्रभारी गंगोत्री प्रमोद उनियाल के नेतृत्व में आज दिनांक 27.05.2025 को *उत्तरकाशी पुलिस द्वारा श्री गंगोत्री धाम पर कड़कती धूप में दर्शन के लिए कतार में लगे श्रद्धालुओं को फल-फ्रूट एवं जूस वितरित कर स्वागत किया गया।* श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डायल 112 अथवा नजदीकी पुलिस केन्द्र से सहायता प्राप्त करने की हिदायत दी गयी।

ये भी पढ़ें:  राजकीय इंटर कॉलेज श्रीकालखाल- उत्तरकाशी में *योग शिविर का भव्य आयोजन..*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *