जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से निदेशक, गढ़वाल मंडल का जनपद में एक दिवसीय भ्रमण। उत्तरकाशी

उत्तरकाशी
रिपोर्टर महाबीर सिँह राणा
शुक्रवार को निदेशक, गढ़वाल मंडल, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ. आर.सी. पंत द्वारा एक दिवसीय भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा तथा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।


निदेशक डॉ. पंत ने अस्पताल के विभिन्न विभागों—आपातकालीन कक्ष, आईसीयू वार्ड, ओपीडी, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, महिला चिकित्सालय के प्रसव वार्ड, एन बी एस यू, सर्जिकल वार्ड, आई वार्ड, ह्रदय रोग अनुभाग तथा वार्डों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और उपचार व्यवस्था का फीडबैक प्राप्त किया। मरीजों ने अस्पताल की सेवाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की तत्परता की सराहना की।
विशेष रूप से विगत नौ वर्षों से संचालित आईसीयू वार्ड की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए निदेशक ने वहां कार्यरत समस्त चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग अधिकारियों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद टीम द्वारा गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान करना सराहनीय है। जिला चिकित्सालय में ह्रदय रोग अनुभाग में इको, टी एम टी, पी एफ टी, सी टी मशीन आदि की सुविधा जो मरीजों को दी जा रही है का विशेष सराहना की।

ये भी पढ़ें:  चिन्यालीसौड़ ने रचा इतिहास: स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में प्रदेश में 8वां स्थान, पहली बार ODF++ में शामिल


निरीक्षण उपरांत जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी एस रावत एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. पी एस पोखरियाल पोखरियाल ने निदेशक को अस्पताल की उपलब्धियों, संसाधनों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा जनसामान्य को सुचारु सेवाएं उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत, प्रमुख अधीक्षक डॉ. पी.एस. पोखरियाल सहित अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. पांगती, डॉ. कुलवीर राणा, डॉ. शैलेन्द्र बिजल्वाण सहित जिला चिकित्सालय के अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *