उत्तरकाशी
उत्तरकाशी प्रमुख (क्षेत्र पंचायत) संगठन
आज प्रमुख (क्षेत्र पंचायत) संगठन जनपद उत्तरकाशी की एक महत्वपूर्ण बैठक PWD गेस्ट हाउस उत्तरकाशी में आहूत की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के प्रमुखों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से संगठन को सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निम्न पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया
अध्यक्षः राजदीप सिंह परमार जी (प्रमुख, विकास खण्ड डुंडा)
उपाध्यक्ष रणदेव सिंह राणा जी (प्रमुख, विकास खण्ड मोरी)
सचिव रणवीर सिंह जी (प्रमुख, विकास खण्ड चिन्यालीसौड़)
कोषाध्यक्षः ममता पंवार जी (प्रमुख, विकास खण्ड भटवाड़ी)
सह सचिवः निशिता शाह जी (प्रमुख, विकास खण्ड पुरोला)
सदस्यः सरोज पंवार जी (प्रमुख, विकास खण्ड नौगांव)
संगठन के समस्त सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नव मनोनित पदाधिकारी जनपद के समग्र विकास, आपसी समन्वय एवं क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय एवं प्रतिबद्ध भूमिका निभाएंगे।
संगठन द्वारा यह भी संकल्प लिया गया कि जनहित के सभी विषयों पर एकजुट होकर कार्य किया जाएगा तथा विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।
प्रमुख (क्षेत्र पंचायत) संगठन अध्यक्षः राजदीप सिंह परमार. उपाध्यक्ष रणदेव सिंह राणा. सचिव रणवीर सिंह सर्ब सहमति से चयनित

