उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
उत्तराखंड से इस समय की सबसे बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है, जो देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बेहद अहम है।
विगत कुछ वर्षों से चारधाम यात्रा पर सरकार द्वारा कड़ी पाबंदियां लगाई गई थीं। भीड़, जाम, अव्यवस्थाओं और सुरक्षा कारणों को देखते हुए यात्रियों की संख्या तय कर दी गई थी।
एक दिन में प्रवेश की सीमा कुछ इस प्रकार थी –
🔹 केदारनाथ धाम – 18,000
🔹 बद्रीनाथ धाम – 20000
🔹 गंगोत्री धाम – 14,000
🔹 यमुनोत्री धाम – 12,000
इन प्रतिबंधों के चलते जहां एक ओर व्यवस्था संभालना आसान हुआ, वहीं दूसरी ओर होटल व्यवसायियों, टूर ऑपरेटर्स और स्थानीय व्यापारियों में लगातार आक्रोश बढ़ता गया। कई बार सरकार से वार्ता हुई, लेकिन सुरक्षा और व्यवस्थाओं का हवाला देकर कोई ठोस फैसला नहीं लिया जा सका।
👉 लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है…
🚨 मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान – “चारधाम यात्रा अब पूरी तरह खुली”
उत्तराखंड सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या पर लगी सभी सीमाएं हटा दी हैं।
अब कोई भी श्रद्धालु बिना संख्या की बाधा के चारधाम यात्रा पर आ सकता है।
लेकिन ध्यान रहे… नियम अभी भी सख्त हैं!
✔️ हर यात्री के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा
❌ बिना रजिस्ट्रेशन किसी को भी यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी
सरकार का साफ कहना है कि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा, ताकि व्यवस्थाएं प्रभावित न हों।
🏨 व्यापारियों में खुशी की लहर
इस फैसले के बाद चारधाम से जुड़े कारोबारियों और होटल एसोसिएशन में खुशी की लहर दौड़ गई है।
उत्तरकाशी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह मथुरा ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए संजीवनी साबित होगा।
📢 संदेश साफ है:
अब चारधाम यात्रा पहले से ज्यादा आसान, खुली और व्यवस्थित होने जा रही है।
जहां एक ओर श्रद्धालुओं के लिए रास्ते खुल गए हैं, वहीं सरकार ने सुरक्षा और नियंत्रण के लिए मजबूत सिस्टम भी लागू किया है।
👉 अगर आप भी इस बार चारधाम यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो देर न करें…
रजिस्ट्रेशन कराएं और आस्था की इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बनें।

