कुपोषण के खिलाफ जंग तेज! ‘पोषण पखवाड़ा’ का धमाकेदार आगाज़ 🚩 DM प्रशांत आर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया पोषण रथ

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
उत्तरकाशी में कुपोषण के खिलाफ बड़ी मुहिम की शुरुआत हो चुकी है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शुक्रवार को ‘पोषण पखवाड़ा’ का शुभारंभ करते हुए जागरूकता के लिए विशेष पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
🚐 गांव-गांव पहुंचेगा पोषण रथ
यह रथ पूरे जनपद में घूमकर लोगों को स्वास्थ्य, सही पोषण और बच्चों के विकास के प्रति जागरूक करेगा।
👶 बच्चों पर खास फोकस
👉 0-3 वर्ष के बच्चों के शुरुआती विकास पर नजर
👉 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए खेल-आधारित शिक्षा
👉 पारंपरिक पोषण ज्ञान को बढ़ावा
📵 स्क्रीन टाइम पर सख्ती

ये भी पढ़ें:  गाजणा क्षेत्र में बाघ का आतंक तीन गायों का बनाया निवाला ग्रामीणों में दहशत


DM ने साफ कहा – बच्चों का मोबाइल स्क्रीन टाइम घटाना बेहद जरूरी, तभी होगा बेहतर मानसिक और शारीरिक विकास।
🏫 आंगनबाड़ी केंद्र होंगे और मजबूत
👉 खिलौने और शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश
👉 बेहतर माहौल में बच्चों का सर्वांगीण विकास
🤝 कुपोषण के खिलाफ सामूहिक संकल्प
आईसीडीएस और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मिलकर कुपोषण खत्म करने का संकल्प लिया।
💥 मैसेज साफ है:
👉 “स्वस्थ बच्चा, मजबूत भविष्य”
👉 उत्तरकाशी अब कुपोषण के खिलाफ पूरी ताकत से मैदान में!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *