उत्तरकाशी
नगर पालिका परिषद बाड़हाट द्वारा वर्तमान बोर्ड के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर के समग्र विकास, स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु अनेक महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपादित किए गए हैं।
संदेशः:
नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट उत्तरकाशी बोर्ड के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां है :-
1-वार्ड न0-07 ताम्बाखानी में लिगेसी वेस्ट / कूड़ा निस्तारण कार्य।
2-वार्ड न0-11 बडेथी ओपन टनल के समीप पार्क निर्माण कार्य।
3-वार्ड न0-09 झूला पुल के समीप गंगा जी की मूर्ति निर्माण एंव पर्यटक छतरी निर्माण कार्य।
4-वार्ड न0-10 ज्ञानसू कन्डारी भवन से सुल्याखेत तक रेलिंग निर्माण कार्य।
5-जोशियाड़ा झूल, केदारघाट पुल एंव तिलोथ पुल पर में लाईटिंग सौन्दर्यकरण कार्य। 6-वार्ड न0-01 खाण्ड, गंगोरी एंव समस्त वाडों में रेलिग एंव टाईल मार्ग निर्माण कार्य।
7-गोफियारा, कलक्ट्रेट रोड़ में रेलिंग एंव टाईल मार्ग निर्माण कार्य।
8-भटवाड़ी रोड़ टैक्सी स्टैण्ड में रेलिंग निर्माण एंव सौन्दर्यकरण कार्य।
9-हनुमान चौक में सौन्दर्यकरण कार्य।
10-वार्ड न0-08 मनेरा में रजत जयन्ती पार्क का शिलान्यास।
12-आजाद मैदान में हाईटेक शौचालय निर्माण कार्य।
11-वार्ड न0-03 तिलोथ में रेलिग निर्माण व झरना का निर्माण कार्य
13-भटवाड़ी रोड़ टैक्सी स्टैण्ड में हाईटेक शौचालय निर्माण कार्य।
14-आप अपने सुझाव टोल फ्री नम्बर 180018004160/01374-223222/945677144 के साथ e-mail ID :
nagarpalikauki@gmail.com पर भी दे सकतें हैं। -:

🔹लगभग 6000 मीट्रिक टन पुराने (Legacy) कूड़े का निस्तारण कर नगर को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया।
🔹 नवीन वार्ड संख्या 03, 08 एवं 09 में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था स्थापित कर नागरिकों को बेहतर प्रकाश सुविधा एवं सुरक्षा प्रदान की गई।

🔹 नगर के सभी प्रमुख एवं पुराने मार्गों पर सुरक्षा की दृष्टि से रेलिंग का निर्माण कराया गया, जिससे आवागमन सुरक्षित हुआ।
🔹 शौचालयों का स्मार्ट उन्नयन (Smart Toilets) कर स्वच्छ भारत मिशन को मजबूती प्रदान की गई।
🔹 बेड़ती ओपन टनल्स के समीप पार्क का विकास कर नगरवासियों हेतु स्वच्छ, सुंदर एवं मनोरंजन योग्य सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराया गया।

🔹 पुलों पर सुदृढ़ एवं आकर्षक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कर रात्रि में यातायात को सुरक्षित एवं सुगम बनाया गया।
नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट नागरिकों के सहयोग से निरंतर विकास, स्वच्छता एवं बेहतर नगरीय सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध है।

— नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट उत्तरकाशीi

