710 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, उत्तरकाशी पुलिस का बड़ा एक्शन

उत्तरकाशी। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशामुक्त अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 710 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत ₹1.42 लाख बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत डुण्डा पुलिस ने डुण्डा तहसील तिराहा के पास चेकिंग के दौरान 43 वर्षीय खेम सिंह बोहरा, निवासी ग्राम सिला, मनेरी, उत्तरकाशी को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से 710 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले में कोतवाली उत्तरकाशी में धारा 20/08 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
2026 में अब तक बड़ी कार्रवाई
उत्तरकाशी पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक NDPS Act के 27 मामलों में 34 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान करीब ₹52.65 लाख कीमत की 9 किलोग्राम से अधिक चरस और 88.21 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी में सख्ती: तेज रफ्तार, शराब पीकर ड्राइविंग और बिना हेलमेट पर होगा कड़ा एक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *