केदाराकांठा ट्रैक पर रास्ता भटकने वाले ट्रैकर्स को पुलिस, वन विभाग व स्थानीय लोगों के सहयोग से सुरक्षित सांकरी पहुंचाया

उत्तरकाशी
खबर सीमांत जिला उत्तरकाशी से है जहां केदरकांठा ट्रैकिंग पर 5 ट्रैकर्स राजस्थान के 14 मई 2025 को ट्रैकिंग एजेन्सी हिमालयन हाइकर्स व बजट माउण्टेंस के अलग-अलग ग्रुप में केदारकांठा गये थे तथा वापस आते समय रास्ता भटक गये थे ।
कल 15.05.2025 को डायल 112 पर केदारकांठा ट्रैकिंग रुट पर पर कुछ ट्रैकरों के रास्ते भटकने की सूचना पर थानाध्यक्ष मोरी, रणवीर चौहान के नेतृत्व मे थाना मोरी पुलिस* की टीम द्वारा ट्रैकरों से सम्पर्क कर रुट के सम्बन्ध जानकरी प्राप्त कर तुरन्त ट्रैकिंग रुट के लिये रवाना हुये तथा *वन विभाग की टीम व स्थानीय लोगों का सहयोग लेते हुये सही लोकेशन पर पहुँचकर ट्रैकरों को सुरक्षित स्थान सांकरी पहुँचाया गया।*

ये भी पढ़ें:  विवाह पंजीकरण के लिए जिले में 01 अप्रैल, 2025 से 15 अप्रैल, 2025 तक ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों के वार्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जिले के पात्र नागरिकों से विवाह पंजीकरण कराने की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *