धौंतरी में एक दिवसीय विकासखंड कैंप कार्यालय का आयोजन

उत्तरकाशी
डुंडा ब्लॉक के गाजणा धौंतरी में ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार की अध्यक्षता में एक दिवसीय विकासखंड कैंप कार्यालय का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रमुख ने क्षेत्रीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण किया। जबकि अन्य समस्याओं के निस्तारण को मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
बुधवार को धौंतरी के वन विश्राम गृह में आयोजित कैंप कार्यालय कार्यक्रम में सौ से अधिक शिकायतें दर्ज की गई,

जिनमें अधिकांश का निस्तारण मौके पर किया गया। कार्यक्रम में धौंतरी अस्पताल के उच्चीकरण, सड़कों की स्थिति में सुधार, राशन कार्ड बनवाने में आ रही दिक्कतों, संचार सुविधा, भूस्खलन से आवासीय मकानों को उत्पन्न खतरे से सुरक्षा आदि की मांग ग्रामीणों ने रखी। ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने बताया कि पहली बार ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें की लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता से सुना गया और उनका हर स्तर पर निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। कोशिश रहेगी कि हर माह विकासखंड के अलग अलग स्थानों पर कैंप कार्यालय लगाकर क्षेत्र वासियों की समस्याओं का समाधान हो। ये एक नई पहल भी है,

ये भी पढ़ें:  देव भूमि का आध्यात्मिक वातावरण सबको खींच लाता है: राजेंद्र दास महाराज

जिसको सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गाजना प्रियंका रावत, ज्येष्ठ प्रमुख सरिता राणा, कनिष्ठ प्रमुख बीना नौटियाल,
ग्राम प्रधान धौंतरी प्रताप भंडारी, हिमांशु नौटियाल, राजीव नौटियाल सहित 200 से अधिक ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *