एक साल बेमिशाल नगरपालिका बाडाहाट भूपी चौहान ने किया चुनावी वादा पूरा

उत्तरकाशी
रिपोर्टर महाबीर सिंह राणा
नगर पालिका बाडाहाट विगत कई वर्षो से ताम्बाखाडी में हजारों टन कूड़े के कारण विवादों में रही है यहां की जनता ने धरना प्रदर्शन जुलूस प्रदूषण यहां तक अनशन में भी कई लोग बैठे रहे हैं मगर कोई ठोस रास्ता नहीं निकल पाया
वही 2025 में नगर पालिका के चुनाव में भूपेंद्र सिंह चौहान ने जीत का परचम लहराया अब एक वर्ष पूरे होने पर नगर पालिका फिर से चमकने लगी है

नगर पालिका द्वारा शहर में वर्षों से लिम्बित लिगेसी वेस्ट के निस्तारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की गयी है। नगर क्षेत्र में संचित लगभग 6,000 मी०टन पुराने कचरे का पूर्णरूप से वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण नगर पालिका द्वारा सफलतापूर्वक करवाया जा चुका है।

ये भी पढ़ें:  रोड नहीं तो वोट नही।धनारी पट्टी में पटूडी तथा ढूंगलधार ग्राम सभा ने किया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार।

नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया है कि पूर्व में कार्यरत फर्म द्वारा छोडे गये लगभग 90 मी० के शेष पैच के निस्तारण हेतु पुनः रि-टैन्डरिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है। टेन्डर स्वीकृति के उपरान्त 20 दिवस के भीतर शेष कचरे का भी निस्तारण सुनिश्चित किया जायेगा। साथ ही नगर पालिका द्वारा शहर के कूड़े का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण हेतु

एम०आर०एफ० सेन्टर बनाने की कार्यवाही गतिमान है। वर्तमान में पालिका फैशवेस्ट को एकत्रित कर गीले कूड़े को अलग कर खाद बनायी जा रही है तथा कुछ गीला (घरेलू सब्जी के छिलके) अवशेष को गौशाला पहुँचाया जा रहा है। व सूखा प्लास्टिक की छटॉयी कर अवशेष वेस्ट को 3 से 4 दिन के अन्तराल में आर०डी०एफ० के रूप में नीचे फेट्रियों में भेजा जा रहा है। अतः वर्तमान में पालिका द्वारा कूड़ा एकत्रित नहीं किया जा रहा है उसका वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण किया जा रहा है। यह सम्पूर्ण कार्य नगर पालिका अध्यक्ष बोर्ड के समस्त सदस्यगण व अधिकारी एवं कर्मचारीगण के समन्वित के प्रयासो से संभव हो पाया। नगर पालिका का संकल्प है कि नगर को स्वच्छ सुन्दर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाये रखने हेतु आगे भी निरन्तर प्रयास किये जाते रहेगे।

ये भी पढ़ें:  वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस से अभद्रता करना युवकों को पड़ा भारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *