सांप के काटने से महिला की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

उत्तरकाशी | धरासू वन रेंज
उत्तरकाशी जनपद के हातड़ अनुभाग के अंतर्गत ग्राम गड़थ निवासी श्रीमती सुमित्रा देवी की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 9:20 बजे सुमित्रा देवी के पति श्री नागेन्द्र सिंह चौहान ने दूरभाष के माध्यम से हातड़ अनुभाग को सूचना दी कि चोपड़ा नामे तोक में उनकी पत्नी को सांप ने काट लिया है।


सूचना मिलते ही हातड़ अनुभाग की ओर से परिजनों को तत्काल महिला को उपचार के लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनचौरा ले जाने की सलाह दी गई। हालांकि, उपचार के दौरान श्रीमती सुमित्रा देवी की मृत्यु हो गई।
इसके बाद मृतका को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
इस दुखद घटना से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें:  प्रतिबंधित कांजल-काठ की लकड़ी की तस्करी करते 04 वन तस्करों को उत्तरकाशी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *