अनुपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्री की वेतन आहरण पर रोक के आदेश

उत्तरकाशी
रिपोटर महावीर सिंह राणा
शिकायत मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने आज डांग गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण विकास विभाग से महज 500 मी० दूर डांग गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में लटके मिले ताले
विकास भवन निकट डांग गांव में मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर मौजूद धूप में बैठी बाल आंगनबाड़ी कार्यकत्री से केन्द्र का ताला खुलवाया l निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र में स्टोक रजिस्ट्रर व उपस्थित रजिस्ट्रर में किसी भी बच्चे की उपस्थिति दर्ज नहीं पायी l वहीं पिछले दो माह से कुकड फूड तैयार नहीं पाया गया l प्रथम दृष्टया क्षेत्र की सुपरवाइजर रीना भण्डारी की आंगनबाड़ी केंद्र में अव्यवस्थाओं को लेकर घोर लापरवाही देखने को मिली l
इस दौरान उन्होंने जिला बाल विकास अधिकारी यशोदा बिष्ट को सख्ती से निर्देशित करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र में स्थापित व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिये l उन्होंने अनुपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्री वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश भी दिये l

ये भी पढ़ें:  मोरी ब्लॉक के अंतर्गत सावणी गांव आंग़ का तांडव 9 भवन जलकर स्वाहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *