पुरोला पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी
ब्यूरो गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस
उत्तरकाशी पुलिस लगातार 31st के मध्य नजर देखते हुए लगातार चेकिंग अभियान चला रही है जिसके दौरान पुराना पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है और गश्त के दौरान करीब 150 लीटर लाहन को किया नष्ट
पुलिस टीम द्वारा लगातार चैकिंग तथा अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। थाना पुरोला पुलिस द्वारा गत रात्रि को *बर्नीगाड़, बिजोरी गांव के रास्ते से नेपाली मूल के एक व्यक्ति गंगाराम खड़गा (45 वर्ष) को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुयी है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना पुरोला पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:  दुःखद घटना कार दुर्घटनाग्रस्त एक व्यक्ति की मौके पर मौत


वहीं गश्त के दौरान थाना पुरोला पुलिस की टीम को पुरोला, ढाकाड़ा गदेरे के पास मिले कच्ची शराब बनाने के उपकरण व लगभग 150 लीटर लाहन को पुलिस द्वारा मौके पर नष्ट किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *