टिहरी में बस हादसा,हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत की पुष्टि

टिहरी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
टिहरी जिले के नरेंद्रनगर क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक यात्री बस लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 28 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF कंट्रोल रूम सक्रिय हुआ।

सेनानायक SDRF के निर्देश पर पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटि कॉलोनी और SDRF मुख्यालय से कुल 5 रेस्क्यू टीमें त्वरित गति से घटनास्थल के लिए रवाना की गईं।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत की पुष्टि हुई है। SDRF टीमों ने खाई से सभी घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। टीम का सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। सूत्रों के अनुसार बस में सवार अधिकांश यात्री बाहरी राज्यों के बताए जा रहे हैं। SDRF टीमें कठिन परिस्थितियों में लगातार रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई हैं।

ये भी पढ़ें:  CO उत्तरकाशी द्वारा किया गया यमनोत्री के बाद अब गंगोत्री यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *