विश्व पर्यावरण दिवस एक पेड़ माँ के नाम उत्तरकाशी जिले में धूमधाम से मनाया गया

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद में “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना”थीम पर आधारित विविध जन जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम सहित जनपद की समस्त नगर निकायों,ग्राम पंचायतों एवं प्रमुख स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ से हुई।


विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगोत्री धाम से स्वच्छता एवं एक पेड़ मां के नाम लगाने का संदेश दिया
वही गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने गंगोत्री धाम से स्वच्छ पर्यावरण एवं एक पेड़ मां के नाम लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया, वहीं विधायक सुरेश चौहान ने सभी स्वच्छता मित्रों को स्वच्छ पर्यावरण की शपथ दिलाकर पर्यावरण का महत्व समझाया।

ये भी पढ़ें:  सडक सुरक्षा माह के तहत पुलिस ने चलाया सग चेकिंग अभियान ‘सडक सुरक्षा, जीवन रक्षा’


शपथ के पश्चात विधायक के नेतृत्व में मन्दिर समिति,पुलिस जवान, नगरपंचायत गंगोत्री, स्वच्छता मित्र, ITBP, वन विभाग सहित श्रद्धालुओं ने रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया वहीं सभी ने मिलकर घाटों की सफाई की। घाटों की सफाई के पश्चात गोमुख पैदा मार्ग पर विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण की अनिवार्यता समझायीं साथ ही सभी ने पेड़ लगाकर पर्यावरण दिवस को हर्षौल्लास से मनाया।
जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिला मुख्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। उन्होंने कीर्ति इंटर कालेज परिसर में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को प्रोत्साहित किया। नागरिकों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इन सभी कार्यक्रमों में नगर निकायों,ग्राम पंचायतों,वन विभाग,नमामि गंगे,स्वच्छ भारत मिशन,महिला स्वयं सहायता समूह,सामाजिक संगठन,आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं जनसामान्य का उत्साहजनक सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों एवं संगठनों के अधिकारियों के साथ बैठक


जनपद में पर्यावरण जागरूकता रैलियां निकाली गई। रैलियों में प्लास्टिक हटाओ,पर्यावरण बचाओ,स्वच्छ जल स्वस्थ कल जैसे नारों के माध्यम से जनजागरूकता फैलाई गई। पूरे जनपद में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।सार्वजनिक स्थलों,घाटों,विद्यालय परिसरों व बाजार क्षेत्रों में सफाई की गई और प्लास्टिक कचरे के पृथक्करण कर निस्तारण किया गया। जनपद मुख्यालय में जिलाधिकारी के नेतृत्व में कीर्ति इंटर कॉलेज से प्रमुख चौराहों व शहर के अंदर पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। तथा रामलीला मैदान में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।
जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि इस वर्ष की थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना’ हमें आत्मचिंतन करने के लिए प्रेरित करती है। यह समय है जब हमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक का त्याग कर प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण महज़ एक दिन का प्रयास नहीं,बल्कि यह एक निरंतर जिम्मेदारी है,जिसे हमें अपनी जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाना होगा।

ये भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा में क्यूआर कोड बनेगा श्रद्धालुओं का पथ प्रदर्शक

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान,जिलाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र सिंह चौहान,व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता राणा चौहान,प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी,मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल,अपर जिलाधिकारी पीएल शाह,परियोजना निदेशक अजय सिंह,उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी,पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शालनी चित्राण सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारी एवं सामाजिक संगठन,जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *