राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन

उत्तरकाशी

आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में आज मतदाता दिवस शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा शपथ ली गई। इस बार मतदाता दिवस की थीम “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” रखी गई हैं।


कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी पीएल शाह द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उक्त वाहन द्वारा 25 जनवरी को राज्यस्तर पर देहरादून में आयोजित मतदाता दिवस कार्यक्रम में स्वीप कार्यक्रम में स्कूली छात्रों द्वारा शामिल होकर प्रतिभाग किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए हम सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए

ये भी पढ़ें:  मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी एस० एल० सेमवाल व एमडीडीए संयुक्त सचिव गौरव चटवाल आपदाग्रस्त क्षेत्र धराली व हर्षिल में मौजूद रहकर राहत एवं सुरक्षात्मक कार्यों को दे रहे दिशा l*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *