उत्तरकाशी मोरी पुलिस नशे के सौदागरों पर लगातार कर रही है कार्रवाई चरस की तस्करी कर रहे 2 युवकों को किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत
लगातार नशे के सौदागरों पर कार्रवाई कर रही है आए दिन कोई न कोई तस्कर पकड़ा जा रहा है
पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में मोरी पुलिस टीम द्वारा 14 फरवरी 2025 की प्रातः को चैकिंग के दौरान मोरी बाजार से वंश व आयुष नाम के दो युवकों को वाहन संख्या UP20CF-8773 (बुलेट) से अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 425 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी ।बरामद चरस कीमत करीब 1 लाख रु0 बताई जा रही है
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त दोनों युवकों के विरुद्ध थाना मोरी पर 8/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त- वशं राजपूत पुत्र अतुल कुमार निवासी आमखेड़ा धामपुर जिला बिजनौर उत्तर-प्रदेश उम्र- 30 वर्ष
आयुष शर्मा पुत्र अतेन्द्र कुमार निवासी संजय कॉलोनी गुरु रोड़ पटेल नगर देहरादून उम्र- 25 वर्ष ।
पुलिस टीम-
श्री रणवीर सिंह चौहान-थानाध्यक्ष मोरी कानि0 अनिल तोमर कानि0 अरविन्द। कानि0
नितेश बिजल्वाण हो0गा0 चन्द्रपाल

ये भी पढ़ें:  गंगोत्री यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगह से बाधित उत्तराखंड में 30 जून को भारी बारिश का रेड अलर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *