नेलांग घाटी में आने वाले पर्यटकों को ऑफलाइन पंजीकरण सुविधा हो राजदीप परमार ब्लॉक प्रमुख डुंडा

उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
खबर सीमांत जिला उत्तरकाशी से है जहां पर्यटन के लिए नेलांग घाटी जो की चीन बॉर्डर के इनर लाइन से जुड़ी हुई है जहां पर खूबसूरत अद्भुत हिमालयी परिदृश्यों लोगों को अपनी और आकर्षित करते हैं और अक्सर लोग वहां पर जाने के लिए उत्तरकाशी के वन विभाग से स्वीकृति करनी पड़ती है जिससे कि कुछ हद तक ही वहां पर पर्यटक पहुंच पाता है जिसे लेकर आज जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी में जनपद के सीमावर्ती एवं अत्यंत महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल नेलांग घाटी में आने वाले पर्यटकों को ऑफलाइन पंजीकरण के दौरान हो रही विभिन्न समस्याओं के संबंध में जिलाधिकारी उत्तरकाशी के समक्ष एक प्रस्ताव प्रमुखता से रखा गया। राजदीप परमार ने बताया है कि पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नेलांग घाटी के लिए जारी होने वाले इनर लाइन परमिट को ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराने का जिला अधिकारी से अनुरोध किया गया, ताकि दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को पंजीकरण प्रक्रिया में अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा शीघ्र ही नेलांग घाटी के लिए इनर लाइन परमिट की ऑनलाइन व्यवस्था प्रारंभ किए जाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस व्यवस्था के लागू होने से पर्यटक घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से परमिट प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनकी यात्रा अधिक सरल, सुगम और समयबद्ध हो सकेगी।

ये भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग 24 घंटे तैयार डॉ0 शिखा जंगपागी, निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, गढ़वाल मण्डल ने किया स्थलीय निरीक्षण

नेलांग घाटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक महत्व और अद्भुत हिमालयी परिदृश्यों के कारण देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनती जा रही है। ऐसे में परमिट व्यवस्था को सरल और आधुनिक बनाने से निश्चित रूप से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

जनपद में पर्यटन को सशक्त बनाने, आधारभूत सुविधाओं को बेहतर करने तथा आमजन और पर्यटकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। भविष्य में भी जनहित से जुड़े विषयों को प्रशासन के समक्ष प्रभावी रूप से उठाते हुए जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *