समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह पवार ने किया पदभार ग्रहण

उत्तरकाशी
सम्पादक महावीर सिंह राणा
उत्तरकाशी। जनपद में नवनियुक्त समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप सिंह पवार ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।
पदभार ग्रहण करने के बाद श्री पवार ने कहा कि समाज कल्याण विभाग की सभी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने तथा जनहित में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल दिया।
उनके पदभार ग्रहण से विभागीय कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी मोरी पुलिस ने 636 ग्राम अवैध चरस के साथ दो तस्करो को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *