स्मैक के मुख्य डीलर मुस्कान को बड़कोट पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जिले से है जहां
यमुना घाटी के नवयुवको को स्मैक के दलदल में धकेलने वाले स्मैक के मुख्य डीलर मुस्कान को बड़कोट पुलिस द्वारा देहरादून, विकासनगर से गिरफ्तार किया गया है। बडकोट पुलिस की टीम* द्वारा थाना बड़कोट पर पंजीकृत NDPS एक्ट के मामले में वांछित *स्मैक माफिया मुस्कान को दिनांक 11.10.2025 की रात्रि में कुंजाग्राट, विकासनगर से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना बड़कोट लाया जा रहा था तो बर्नीगाड़ के पास उक्त शातिर किस्म के अभियुक्त द्वारा लघुशंका करने का बहाना बनाकर भागने का प्रयास किया गया किन्तु बड़कोट पुलिस के द्वारा सजगता दिखाते हुये अभियुक्त को पुनः लाखामण्डल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।*

ये भी पढ़ें:  चमोली जिले की थारली में कल देर रात्रि को फटने से दो व्यक्ति आए मालवे की चपेट में

धातव्य है जुलाई 2025 में को बड़कोट पुलिस के द्वारा जसवंत रावत व सौरभ चौहान नाम के 2 युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसके विरुद्ध थाना बड़कोट में धारा 8/21 NDPS एक्ट पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवक जसवंत व सौरभ चौहान पूछताछ कर यह जानकारी जुटाई गई कि यमुना घाटी में नवयुवको तक स्मैक किसके माध्यम से पहुँच रही हैं, और उनको यह स्मैक किसने उपलब्ध कराई गई है, तो यह प्रकाश में आया कि देहरादून विकासनगर कुंजाग्रांट में मुस्कान नाम का स्मैक डीलर है, जो बहुत शातिर है, तथा देहरादून मे बैठकर यमुना घाटी के नवयुवको स्मैक सप्लाई(उपलब्ध) कराता है, जिसके एवज में नवयुवकों से काफी धनराशि वसूलता है। यह भी प्रकाश में आया कि यमुना घाटी के नवयुवको को स्मैक के दलदल पर डालने में मुस्कान का बड़ा हाथ है। बड़कोट पुलिस के द्वारा स्मैक माफिया मुस्कान की कुंडली खंगालते हुये उसके विरुद्ध महत्वपूर्ण गवाह एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्रित करने के उपरान्त धारा 29 NDPS Act की कार्रवाई करते हुये पतारसी-सुरागरसी कर कुंजाग्राट, विकासनगर से गिरफ्तार किया गया है। मामले मे पुलिस की विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है, अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *