सेवा भी सुरक्षा भी मेले में बिछुडी मासूम को ऑपरेशन स्माइलयातायात पुलिस की टीम ने किया परिजनों के सुपुर्द।

उत्तरकाशी
गंगोत्री न्यूज़ एक्सप्रेस ब्यूरो
पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार नेपाली मूल की एक 6 वर्षीय बालिका आज 24 जनवरी 2026 को उत्तरकाशी, माघ मेले में भीड-भाड में अपने परिजनों से बिछुडकर रो रही थी। यातायात पुलिस व ऑपरेशन स्माइल की टीम द्वारा मासूम को खोया पाया केंद्र पर लाने के उपरांत परिजनों के सम्बन्ध मे जानकारी जुटाकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों को बच्चों का ख्याल रखने तथा भीड़-भाड़ में अकेला न छोड़ने की हिदायत दी गयी।

ये भी पढ़ें:  जन संवाद से किया जायेगा वार्ड की हर मूलभूत समस्याओं का निराकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *