वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज विकास भवन परिसर में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने वन्दे मातरम का गायन किया

उत्तरकाशी
भारतवर्ष के साहित्यक पुनर्जागरण के प्रमुख साहित्यकार स्व० श्री बंकिम चन्द्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्र गीत वंदे मातरम के 2025 में 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने समस्त विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को वन्दे मातरम का गायन करवाया l
उन्होंने सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को राष्ट्र गीत वन्दे मातरम के रचियता बंकिम चन्द्र चटर्जी जी द्वारा राष्ट्र के नाम की गयी उपलब्धियों के प्रेरणादायक आत्मसात विचार साझा किये ल


इस अवसर पर परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अजय सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी रजनीश सिंह, सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे l

ये भी पढ़ें:  बडकोट में पुलिस ने अवैध चरस के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, NDPS Act के तहत किया मुकदमा दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *