नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड में बारिश होने पर वार्ड नं 06 नगानी में पानी भरने की शिकायत पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली एक्शन मोड पर त्वरित की कार्रवाई

उत्तरकाशी

नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड में बारिश होने पर वार्ड नं 06 नगानी में पानी भरने की शिकायत पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वयं बारिश में वार्डों का निरीक्षण कर पानी भरने वाले स्थानों पर पालिका टीम एवं बी0आर0वो0 को नाली खोलने के आदेश दिए ।


जिसमें पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों द्वारा वॉर्ड नं 04 पीपल मंडी में एवं वार्ड नं 06 नगानी में बारिश के कारण नाली चौक होने पर नालियों की सफाई कर सुचारू रूप से बारिश के पानी की निकासी की गई,अध्यक्ष जी द्वारा पालिका कर्मियों को टीम बना कर बारिश में अलर्ट रहने को कहा गया। इस अवसर पर वार्ड नं 04 पीपलमंडी सभासद प्रवीण गुणसुला, सहयोगी अध्यक्ष जी सुमन बडोनी, पर्यावरण पर्यवेक्षक दीपक, बी.आर.ओ के कर्मी शामिल थे।

ये भी पढ़ें:  थाना पुरोला के अंतर्गत 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 1 महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *