उत्तरकाशी
रिपोर्ट महावीर सिंह राणा
उत्तरकाशी में बढ़ रहे नशे की तस्कर पर लगन लगाम लगाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस लगातार निगरानी कर रही है वहीं पुलिस द्वारा बताया गया हैं कि कार से कर रहे थे चरस की तस्करी, 1 किलो 109 ग्राम चरस बरामद।
थाना मोरी पुलिस द्वारा संगठित गिरोह के 4 शातिर तस्करों को अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया है, * के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत *पुलिस उपाधीक्षक बडकोट श्री देवेन्द्र सिंह नेगी* के निकट पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष मोरी श्री मोहन कठैत* के नेतृत्व में *मोरी पुलिस टीम द्वारा आज 13 अक्टूबर 2025 को मोरी, बिंगसारी बैण्ड के पास चैकिंग के दौरान संगठित गिरोह के 4 शातिर तस्करों शहनवाज, जावेद, सावेज तथा जितेन्द्र को वाहन संख्या UK 07TE 1963 (हुंडई कार) से अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 1 किलो 109 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी ।*
उक्त तस्कर बडे शातिर किस्म के हैं जो संगठित गिरोह के रुप नशे की तस्करी करते हैं। पुछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह *पहाडी क्षेत्र से नशीले पदार्थ/चरस को इकट्ठा करके उसे देहरादून आस-पास के क्षेत्र में सप्लाई करते हैं। तस्करी के दौरान यह 2 गाडियां लेकर चलते है, गिरोह के कुछ सदस्य आगे वाली गाडी से रैकी करते निकलते हैं, वहीं अन्य सदस्य पीछे वाली गाडी से नशीले पदार्थ का परिवहन करते हैं। आज भी वह चरस को इकट्ठा कर देहरादून ले जाने के फिराक में थे, किन्तु पुलिस के मुखबिर तन्त्र ने उनके मंसुबों को नकाम कर दिया।* अभियुक्त सावेज के विरुद्ध पूर्व में भी थाना पुरोला पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग दर्ज है, जिसमे वह जेल जा चुका है। मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्तो के और अधिक आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही। पुलिस द्वारा उक्त मामले मे गहन छानवीन की जा रही है, गिरोह की पुरी चेन तक पहुँचने के प्रयास किये जा रहे हैं।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त तस्करों के विरुद्ध थाना मोरी पर *8/20/60 NDPS Act* के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तरी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये *श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया द्वारा उत्सावर्धन हेतु टीम को 2500 रु0 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।*
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- शहनवाज आलम पुत्र अमीर आलम निवासी ग्राम सांपला खत्री थाना देववन्द, सहारनपुर उत्तर-प्रदेश, उम्र 35 वर्ष
2- मो0 जावेद पुत्र अनथ हुसैन निवासी म0नं0 1507 चांदतारे वाली गली ब्रहामण वाला निरंजनपुर, पटेलनगर देहरादून, उम्र 36 वर्ष
3- सावेज पुत्र शहजाद निवासी तलहेडी बुजुर्ग थाना देववन्द,सहारनपुर उत्तरप्रदेश, उम्र 30 वर्ष
4- जितेन्द्र कुमार पुत्र शुभाष चन्द निवासी डिग्गी ढस्का थाना ननौता, सहारनपुर उत्तर-प्रदेश, 33 उम्र वर्ष।

